Join Telegram Join Now

कक्षा 12 भौतिक विज्ञान (अध्याय 9: किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशिक यन्त्र)

(1) प्रकाश हवा से काँच में प्रवेश करती है, इसका तरंगदैर्घ्य –

  • बढ़ता है
  • घटता है
  • नहीं बदलता है
  • इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखे
घटता है

(2) किस रंग का तरंगदैर्ध्य सबसे कम होता है?

  • लाल
  • पीला
  • नीला
  • बैंगनी
उत्तर देखे
बैंगनी

(3) किस दर्पण में वस्तु का प्रतिबिम्ब हमेशा छोटा एवं आभासी दिखाई पड़ता है?

  • समतल
  • उत्तल
  • अवतल
  • इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखे
उत्तल

(4) एक गोलीय दर्पण को पानी में डुबा दिया जाता है। इसकी फोकस दूरी –

  • बढ़ जाएगी
  • घट जाएगी
  • अचर रहेगी
  • इनमें से कोई नहीं
उत्तर देखे
अचर रहेगी

(5) प्रकाश तन्तु संचार किस घटना पर आधारित है?

  • सम्पूर्ण आंतरिक परावर्तन
  • प्रकीर्णन
  • विवर्तन
  • अपवर्तन
उत्तर देखे
सम्पूर्ण आंतरिक परावर्तन

(6) किस रंग का तरंगदैर्ध्य सबसे अधिक होता है?

  • लाल
  • पीला
  • नीला
  • बैंगनी
उत्तर देखे
लाल

(7) लेंस की शक्ति का मात्रक है?

  • लैम्डा
  • कैण्डेला
  • डायोप्टर
  • वाट
उत्तर देखे
डायोप्टर

(8) काँच के लिए किस रंग का अपवर्तनांक अधिक होता है?

  • लाल
  • पीला
  • नीला
  • बैंगनी
उत्तर देखे
बैंगनी

(9) इनमें से किस जोड़ों के लिए क्रांतिक कोण न्यूनतम होगा –

  • पानी-हवा
  • काँच-पानी
  • काँच-हवा
  • काँच-काँच
उत्तर देखे
काँच-हवा

(10) एक वस्तु के तीन प्रतिबिम्ब प्राप्त करने के लिए दो समतल दर्पण को.. कोण झुका कर रखना होता है।

  • 60°
  • 90°
  • 120°
  • 30°
उत्तर देखे
90°

2 thoughts on “कक्षा 12 भौतिक विज्ञान (अध्याय 9: किरण प्रकाशिकी एवं प्रकाशिक यन्त्र)”

Leave a Comment